मखरा प्रीमियम लीग 2026 का भव्य समापन, कुरमा टीम विजेता
मखरा: मखरा गांव में आयोजित MPL मखरा प्रीमियम लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में कुरमा टीम ने विशुनपुरा टीम को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम कुरमा को ट्रॉफी और ₹5001 नगद पुरस्कार मिला जबकि उपविजेता विशुनपुरा को ट्रॉफी और ₹3501 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
मुकुल कुमार चंद्रबंशी ने टूर्नामेंट का आयोजन किया जबकि मंच संचालन राहुल राज ने किया। उद्घाटन समारोह में ओबरा के विधायक प्रकाश चंद्र जी घायल होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने प्रतिनिधि चिंटू मिश्रा को भेजा जिन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया और टॉस करवाया। कमिटी में आदित्य कुमार, अभिषेक कुमार, सूर्य प्रकाश लक्ष्मण समेत कई सदस्यों ने आयोजन सफल बनाया। पूरे टूर्नामेंट में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ रही और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।