logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन अंकुश में एक के बाद फरार सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन अंकुश” में एक के बाद फरार सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर
सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार एसपी ऑफिस में किया सरेंडर, आरोपी ने सट्टे के कारोबार से तौबा कर मुख्यधारा में लौटने की कही बात
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — सट्टा का अवैध कारोबार छोड़ें, पुलिस की रडार से बचना मुश्किल
        19 मई, रायगढ़ । जिले में रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के विरुद्ध चल रही लगातार कार्रवाई के बीच आज रायगढ़ के एक और सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आरोपी आज एसपी कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के समक्ष प्रस्तुत हुआ और सट्टे के अवैध कारोबार से हमेशा के लिए तौबा कर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर नया जीवन शुरू करने की बात कही।
       इस दौरान एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने आरोपी को स्पष्ट शब्दों में कहा कि रायगढ़ पुलिस की निगरानी में सट्टा और अन्य अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोग हैं। फरारी ज्यादा दिनों तक नहीं चलती, पुलिस हर हाल में अपराधियों तक पहुंचती है। उन्होंने आरोपी को अपराध से दूर रहकर सामाजिक जीवन अपनाने की समझाइश दी।
      आरोपी जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार (40 वर्ष) निवासी गोपी टॉकीज, हेप्पी ट्रेवल्स के बगल, रायगढ़ ने बताया कि फरारी के दौरान वह लगातार डर और तनाव में जी रहा था तथा परिवार की चिंता उसे परेशान कर रही थी। उसने भविष्य में किसी भी प्रकार के सट्टा अथवा अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं होने की बात कही। साथ ही सट्टा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों से भी यह धंधा छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि इस अवैध कारोबार का अंत केवल जेल, आर्थिक बर्बादी और सामाजिक अपमान है। आरोपी ने युवाओं और ऑनलाइन

14
883 views

Comment