logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में बिजली संकट गहराया, भीषण गर्मी के बीच कटौती से जनता बेहाल


➡लखनऊ- राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह होते ही कई इलाके अंधेरे में डूब जा रहे हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

➡हजरतगंज, पार्क रोड, जयप्रकाश नगर, बालू अड्डा और डालीबाग जैसे वीवीआईपी इलाकों में भी लगातार बिजली गुल रहने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री आवास से करीब एक किलोमीटर के दायरे तक बिजली संकट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

➡पिछले दो हफ्तों से सुबह और शाम लगातार हो रही कटौती ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। ऑफिस से लौटने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही और गर्मी में रात की नींद तक हराम हो गई है।

➡बिजली संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा पर भी सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि बिजली विभाग सप्लाई व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

➡जवाहर भवन और डालीबाग पावर हाउस पर भी सप्लाई व्यवस्था चरमराने के आरोप लग रहे हैं। JE से लेकर SDO स्तर तक अधिकारी हालात नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं।

➡UPPCL चेयरमैन और MD तक को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कटौती की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की छवि प्रभावित हो रही है।

➡भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने राजधानीवासियों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है और लोग जल्द राहत की मांग कर रहे हैं।

14
379 views

Comment