चाईबासा: जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित वाद WP(S) 4033/2020, सावित्री देवी बनाम झारखंड सरकार मामले पर विचार विमर्श हुआ। जिला शिक्षा स्थापना समिति ने मामले के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर उसके निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की। उपायुक्त मनीष कुमार ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र और नियमानुसार निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।