logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हावड़ा में गंगा दशहरा महोत्सव का आयोजन, भजन संध्या में गूंजेगी मां गंगा की महिमा

हावड़ा, 18 मई 2026: मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस “गंगा दशहरा” के पावन अवसर पर “गंगा समग्र (दक्षिण बंगाल)” की ओर से 26 मई 2026, मंगलवार को हावड़ा के शिवपुर लॉन्च घाट में भव्य गंगा दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालु मां गंगा का पूजन, अर्चन और आरती कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सुंदरकांड भजन गायक पंडित प्रेम प्रकाश दुबे, मुंबई द्वारा मां गंगा की महिमा पर विशेष भजन प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के तहत दोपहर 4 बजे से मां गंगा का पूजन एवं अर्चन आरंभ होगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे से भव्य गंगा आरती तथा शाम 6 बजे से गंगा महिमा गान का आयोजन किया जाएगा।
समारोह के यजमान प्रसिद्ध उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री सज्जन कुमार बंसल होंगे। कार्यक्रम में गंगा समग्र न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं भारत सेवाश्रम संघ के पूज्य स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज (कार्तिक महाराज) विशेष रूप से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री समद पाल, प्रेम मंदिर ऋषड़ा के स्वामी श्री निर्मलानंद जी महाराज तथा सनातन संस्कृति संसद के उपसभापति स्वामी श्री सर्वांत अवधूत महाराज भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर मां गंगा का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

59
2262 views

Comment