logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियां शुरू पंचकूला में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

स्कूलों के पीटीआई व डीपीई को दिया गया योग प्रशिक्षण

ताउ देवी लाल स्टेडियम में कराया गया योग प्रोटोकॉल अभ्यास


पंचकूला, 19 मई: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा श्री संजीव वर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन पंचकूला एवं आयुष विभाग के द्वारा 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

डा दिलीप कुमार मिश्रा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, पंचकूला की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तहत 20 मई तक प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक स्कूलों के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई व डीपीआई को आयुष विभाग के योग विशेषज्ञा व खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी क्रम में आज ताउ देवी लाल स्टेडियम, सैक्टर-3, पंचकूला में लगभग 65 से अधिक स्कूलों के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई व डीपीई को योग प्रोटोकाॅल का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण शिविर का आंरभ प्रार्थना मंत्र के उच्चारण से किया गया । तदोपरांत योग क्रियाओं जैसे ताडासन, वृक्षासन, पादहस्त, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उत्तानमंडुक, उष्ट्रासन, वक्रासन, मक्रासन, शलभासन, सेतुबंध, उत्तानपादासन, पवनमुक्त, अर्धहलासन, अनुलोम विलोम, कपालभाती, भ्रामरी का अभ्यास करवाते हुए इन यौगिक क्रियाओं द्वारा होने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई। इस योग शिविर में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञा रितू मित्तल उपस्थित रही।

10
969 views

Comment