logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आई.टी.आई. सेक्टर-14 के प्रांगण में विद्यार्थियों को दिया गया व्यावसायिक मार्गदर्शन

व्यवसायिक मार्गदर्शन में 3 कंपनियों और लगभग 63 विद्यार्थियों ने लिया भाग


पंचकूला, 19 मई- जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आई.टी.आई. सेक्टर-14 पंचकूला के प्रांगण में विद्यार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें आई.टी.आई. के विद्यार्थियों को भविष्य में अपनाए जाने वाले कोर्सो, प्रतियोगी परीक्षाओं बारे में बताया गया।

जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सविता लांबा ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होनें बताया है कि छात्र-छात्राओं को समय रहते अपने लक्ष्य को तय कर लेना चाहिए, इससे तैयारी करने में आसानी होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थियों को बेरोजगारी भत्ता स्कीम, सक्षम स्कीम तथा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे मे भी जानकारी दी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न कोर्सो व सरकारी सेवा मे बेहतर सेवा देने के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सहायक रोजगार अधिकारी श्रीमती कविता जोशी ने विद्यार्थियों को यूपीएससी/एचपीएसई द्वारा संचालित परीक्षाओें के बारे और साक्षात्कार के बारे जानकारी दी। व्यवसायिक मार्गदर्शन में 3 कंपनियों और लगभग 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी, सहायक रोजगार अधिकारी, रोजगार कार्यालय व आई0टी0आई0 आदि का स्टाॅफ सदस्य, मौजूद रहे।

0
0 views

Comment