उप प्रधानाचार्या स्नेहलता चौहान का सेवानिवृत्ति पर भव्य स्वागत
रायपुर - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोट किराना में 39 वर्षों तक शिक्षा क्षेत्र में गौरवमयी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुई उप प्रधानाचार्या स्नेहलता चौहान का आशापुरा माता मंदिर विकास समिति द्वारा उनके निवास स्थान पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति पदाधिकारियों ने माला एवं शाल ओढ़ाकर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समिति के रावत मोहन सिंह समेल ने बताया कि स्नेहलता चौहान ने आशापुरा माता मंदिर विकास कार्यों में सदैव दिल खोलकर सहयोग किया। मंदिर विकास, सामूहिक विवाह सम्मेलन में कन्यादान तथा असहाय परिवारों की आर्थिक सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। समिति ने उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दुर्गा सिंह, मुख्य संरक्षक एवं मुख्य सलाहकार एडवोकेट नन्दकिशोर सिंह, वरिष्ठ संरक्षक एवं सलाहकार किशन सिंह दादानगर, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पीथाखेड़ा, महासचिव मनोहर सिंह किराना, सचिव ओमसिंह बेलपना, परमेश्वर सिंह सीरमा, चेतन सिंह किराना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।