एस.वी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों हेतु टाइम मैनेजमेंट एवं स्ट्रेस प्रबंधन कार्यशाला संपन्न
Adarsh Nagar: एस.वी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए फुल मार्क pvt Ltd द्वारा एक दिवसीय 'टाइम मैनेजमेंट एवं स्ट्रेस प्रबंधन' कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को दैनिक जीवन में समय का बेहतर प्रबंधन और तनाव को कम करने की प्रभावी तकनीक सिखाना था। मुख्य वक्ता आशुतोष राय ने बताया कि शिक्षक स्कूल में नैतिक मूल्य सिखाते हैं, लेकिन घर पर तनाव में रहते हैं, और समय का सदुपयोग करने से तनाव कम किया जा सकता है।
कार्यशाला में बच्चों के साथ हंसी-मजाक और संगीतमय वातावरण में व्याकरण जैसे विषयों को तनावमुक्त तरीके से समझाने पर जोर दिया गया। ‘पंचकोषीय विकास’, तनावमुक्त शिक्षा, वर्क बैलेंस लाइफ एवं ‘What Next?’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से वक्ता ने वर्तमान में जीने और भविष्य की चिंता न करने की सलाह दी। उन्होंने अपने 255 दिन की यात्रा के दौरान भी परिवार के लिए समय निकालने का व्यक्तिगत अनुभव साझा किया। प्राचार्या अल्पा मालवीया ने वक्ता आशुतोष राय, फुल मार्क pvt Ltd के उपाध्यक्ष अनिल भार्गव और वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजेश पाठक को आभार व्यक्त किया।