ग्रेटर नोएडा में महंगाई के विरोध में सपा नेताओं का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा: दादरी चौराहे पर बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार वृद्धि से नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिससे चौराहे पर लंबा जाम लग गया।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, जिसने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा काफी देर तक जारी रहा।