हरियाणा कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए गए
हरियाणा: हाल ही में हरियाणा कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और विकास से संबंधित योजनाओं को मंजूरी दी गई।
बैठक में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी सहित अन्य मंत्रिगण उपस्थित थे। कैबिनेट ने सामाजिक कल्याण, कृषि, शिक्षा, इंडस्ट्रीयल,स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार के लिए नई नीतियां लागू करने का निर्णय लिया। इसके अलावा वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया गया।