महराजगंज: हेकामुद्दीन की संदिग्ध मौत पर न्याय की मांग तेज
महराजगंज : लक्ष्मीपुर देऊरवां निवासी हेकामुद्दीन की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। 10 मई की रात हेकामुद्दीन अपने घर से निकले थे और 11 मई की सुबह उनका शव गांव के पास एक पुलिया के नीचे मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में हेकामुद्दीन हत्याकांड में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
प्रतिनिधिमंडल में सफी मोहम्मद, वसी अहमद,
मोहिउद्दीन सिद्दीकी, सलीमुल्लाह खान, मौलाना अलीशेर, सूरज गुप्ता, रमजान अली, सैफ अली खान, मुबारक अली, सनौवर, जियाउल, हाफिज अली हसन खान, मोहित और संजय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।