logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का विरोध प्रदर्शन।ठेले पर बाइक खींच कर जताया विरोध।

मुरादाबाद में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मुरादाबाद के भूड़े के चौराहे पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ मुरादाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया।उन्होंने ठेले पर मोटरसाइकिल रखकर खींचा और हवा में खाली एलपीजी गैस सिलेंडर लहराकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना तीखा आक्रोश व्यक्त किया।

महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने वर्तमान सरकार की आर्थिक नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का सीधा फायदा केवल कुछ बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को मिल रहा है, जबकि देश की आम जनता भारी आर्थिक उत्पीड़न झेल रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस नहीं लिया और महंगाई पर लगाम नहीं लगाई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि वह जनता के अधिकारों, युवाओं के भविष्य और गृहणियों के रसोई बजट की इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।

7
57 views

Comment