कस्बा सीकरी में शराब ठेका खोलने का विरोध
कस्बा सीकरी : वार्ड नंबर 23 के पास शराब का ठेका खोलने की योजना को लेकर गांव में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों ने महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक माहौल को ध्यान में रखते हुए ठेका खोलने का विरोध जताया है।
ग्रामीणों एवं कॉलोनीवासियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आबादी क्षेत्र के निकट शराब ठेका खोलने की अनुमति निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ठेका खुलने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ेगा और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रशासन से जल्द उचित कदम उठाने की भी अपील की गई।