logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित होटल में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप


प्रयागराज। सिविल लाइन्स क्षेत्र में सोमवार को काफी हाउस के पास स्थित विठ्ठल होटल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग होटल की निचली मंजिल से फैलते हुए ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई।
घटना के समय होटल में मौजूद लोगों ने जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागना शुरू कर दिया। मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार होटल के नीचे ट्रांसफार्मर में बिजली संबंधी कार्य चल रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ और आग बिजली के तारों के जरिए पूरे होटल में फैल गई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

13
365 views

Comment