logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुचाई आश्रम विद्यालय में पुलिस का जागरूकता अभियान

सरायकेला-खरसावां: जिले के कुचाई स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय में पुलिस प्रशासन द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बाल विवाह निषेध, पॉक्सो एक्ट, महिला अपराध, नशा मुक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, डायल 112 और साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने बच्चा चोरी से जुड़ी अफवाहों से बचने और महिलाओं के अधिकारों की जानकारी बढ़ाने की अपील की। साथ ही सड़क सुरक्षा, गुड सेमरिटन कानून और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी प्रकाश डाला। नरसिंह मुंडा ने कुचाई थाना का मोबाइल नंबर साझा कर आपात स्थिति में पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित थे।

1
46 views

Comment