जांबाड़ीखुर्द में व्यवस्था देखी ओर तारीफ के साथ उचित निर्देश भी दिए
आमला। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेन्द्र बोनिया द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत जम्बाड़ी बुजुर्ग एवं अम्बाड़ी खुर्द का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत व्यवस्था, आंगनवाड़ी संचालन, ई-केवाईसी कार्य, पेयजल व्यवस्था तथा खाद विक्रय संबंधी शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जम्बाड़ी मुजुर्ग ग्राम पंचायत में सचिव से केसः बुक एवं बिल वाउचर प्रस्तुत करवाए गए। जांच में पाया गया कि केस बुक पूर्ण रूप से संधारित नहीं थी तथा आवश्यक हस्ताक्षर भी नहीं थे। इस पर एसडीएम ने सचिव को तत्काल रिकॉर्ड व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम रोजगार सहायक को ई-केवाईसी कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सर रंच को ग्राम में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इसके बाद आगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर पोषण ट्रैकर का परीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मोनिका गीते से बच्चों की उपस्थिति, नाश्ता एवं भोजन की
एंट्री तथा कुपोषित बच्चों की जानकारी ली गई। कार्यकर्ता ने बताया कि पूर्व में एक कुपोषित बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया था, जो अब स्वस्थ है। जानकारी से संतुष्ट होकर एसडीएम ने आंगनवाड़ी संचालन की सराहना की। इसके बाद जम्बाड़ी खुर्द प्रम पंचायत का निरीक्षण किया गया, जहां पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायत कार्यालय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से खुला रहे तथा सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। कचरा गाड़ी का नियमित उपयोग करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कोटवार बिना वीं के पाए जाने पर एक दिन का वेतन
काटने के निर्देश दिए गए। ग्रामवासियों द्वारा खाद विक्रेता पिंकी साहू पर यूरिया खाद अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत भी की गई।
इस पर एसईएम ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने तथा शिकायत सही पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नव निर्मित मोक्षधाम का अवलोकन भी किया गया। वहीं सेमरिया आंगनवाड़ी केंद्र की साफ-सफाई, बच्चों के लिए खिलौनों एवं व्यवस्थाओं को देखकर एसईएम ने प्रसनता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरपंच श्रीमती रेखा संजू यादव के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्र को आदर्श रूप दिया गया