logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं नकल रहित ढंग से चल रही हैं सम सेमेस्टर परीक्षाएं

खानपुर कलां, 19 मई।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में सम सेमेस्टर परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षाओं को नकल रहित एवं पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।आज विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश तथा कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षाएं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।कुलपति प्रो. सुदेश ने गर्मी के मौसम को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल एवं बिजली की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं को नकल रहित परीक्षा देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ईमानदारी और परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।परीक्षा नियंत्रक डॉ. संदीप दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक परीक्षा केंद्र क्षेत्रीय केंद्र खराल, एक क्षेत्रीय केंद्र कृष्णा नगर तथा एक परीक्षा केंद्र दक्षिण परिसर भैंसवाल कलां में स्थापित किया गया है। प्रो दहिया ने बताया कि विवि से सम्बंधित सभी 6 महाविद्यालय राजकीय कन्या महाविद्यालय गोहाना , राजकीय कन्या महाविद्यालय मोहाना , राजकीय कन्या महाविद्यालय सोनीपत , राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरथल , राजकीय कन्या महाविद्यालय मतलौडा व आर्य कन्या महाविद्यालय मतलौडा में परीक्षा केंद्र बनाए गए है,जहां परीक्षाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।फोटो कैप्शन ;-01 परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते कुलपति प्रो सुदेश व कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव।  

0
0 views

Comment