logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)

लखनऊ। शीतल खेड़ा निवासी समाजसेवी ताराचंद यादव द्वारा गया धाम में अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति हेतु पूजन-अर्चन कर लौटने के उपरांत अपने निज निवास पर विशाल ब्रह्मभोज एवं 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन कराया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री लखनानंद सरस्वती स्वामी जी, अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद वैदिक सेवा ट्रस्ट, अहिनिवार धाम, निगोहा, लखनऊ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं धार्मिक प्रवचनों का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
आयोजन के समापन पर विशाल भंडारे एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। युवाओं के लिए भी यह आयोजन प्रेरणादायक साबित हुआ।
समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने समाजसेवी ताराचंद यादव के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।

24
1019 views

Comment