logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैन डिएगो शहर से सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना:-

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैन डिएगो शहर से सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां दो किशोर हमलावरों ने एक मशहूर मस्जिद में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावरों ने मस्जिद से कुछ दूरी पर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सैन डिएगो पुलिस प्रमुख स्कॉट वॉल ने बताया कि इस्लामिक सेंटर पर हुए हमले की जांच घृणा अपराध के रूप में की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले एक हमलावर की मां ने सुबह लगभग 9:40 बजे पुलिस को फोन कर बताया था कि उसका बेटा वाहन समेत लापता है और उसके पास कई हथियार मौजूद हैं। पुलिस अब मां से मिली जानकारी और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में धार्मिक घृणा की आशंका मजबूत दिखाई दे रही है। घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई है और पूरे अमेरिका में इस हमले को लेकर चिंता और आक्रोश का माहौल है।

0
196 views

Comment