सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर को मुखबिर से सूचना मिली कि कलगीडीपा के पास अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची, घेराबंदी की और तुरंत रेड की कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान महेश कुमार निषाद (उम्र 27 वर्ष), निवासी कलगीडीपा, नाला किनारे दो प्लास्टिक झोले में 55 लीटर की पॉलीथिन पैकिंग में कुल 30 लीटर कच्ची शराब (कीमत लगभग 6000) लेकर आते हुए पकड़ा गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही अवैध शराब को जप्त करते हुए आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/26, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक पवन कुमार जांगड़े, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला एवं चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।