logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुणे के शिरुर तालुका में भीषण सड़क हादसा, CCTV में कैद हुई टक्कर

पुणे सूत्र
पुणे जिले के शिरुर तालुका में एक सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। फुटेज में बाइक, कार और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है। हालांकि, हादसे में वाहन चालकों को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

165
4552 views

Comment