माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार रसखान प्रेक्षागृह, हरदोई में अंशकालिक अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि किए जाने के उपलक्ष्य में बेसिक शिक्षा विभाग हरदोई
द्वारा अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री रजनी तिवारी, माननीय विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अनुदेशकों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन हेतु उनके योगदान की सराहना की गई।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*