logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

#हमीरपुर के मुस्करा में दर्दनाक हादसा: पेड़ कटाई के दौरान बाइक पर गिरी डाल, मां की मौत, बेटा घायल मुस्करा (हमीरपुर)। विद्युत विभाग की कथित लापरवाही

#हमीरपुर के मुस्करा में दर्दनाक हादसा: पेड़ कटाई के दौरान बाइक पर गिरी डाल, मां की मौत, बेटा घायल

मुस्करा (हमीरपुर)। विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। महोबा रोड पर पेड़ों की कटाई के दौरान एक कटी हुई डाल बाइक सवार पर गिर गई, जिसमें बाइक सवार की मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहाड़ी भिटारी गांव निवासी श्रीप्रकाश (35) अपनी मां कौशल्या (60) का इलाज कराकर राठ से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुस्करा के पास महोबा मार्ग पर पहुंचे, वहां विद्युत विभाग द्वारा बिना बेरिकेटिंग के पेड़ों की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक कटी हुई डाल चलती बाइक पर गिर गई, जिससे दोनों नीचे दब गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर संतोष राजपूत ने कौशल्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्रीप्रकाश का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसमें उसके हाथ-पैर में चोटें आई हैं, हालांकि अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

वहीं विद्युत विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि लाइन से टकराने वाले पेड़ों की छंटाई का कार्य चल रहा था। उनके अनुसार कर्मचारियों ने बाइक सवार को रोकने का इशारा किया था, लेकिन संतुलन बिगड़ने के बाद हादसा हुआ। विभाग ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

क्या इस हादसे के लिए जिम्मेदार लापरवाही है या गलती बाइक सवार की? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

इस खबर को शेयर करें ताकि जिम्मेदारों तक आवाज पहुंचे
ऐसी ही हर अपडेट के लिए हमारे पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें

#हमीरपुर #मुस्करा #सड़कहादसा #बिजलीविभाग #लापरवाही #ब्रेकिंगन्यूज #HamirpurNews #AccidentNews #UPNews

0
0 views

Comment