logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

16 हजार का बिजली बिल देख बुजुर्ग परिवार परेशान, शिकायत के बाद भी विभागीय दौड़ जारी

BREAKING NEWS | AIMA MEDIA जन जन की आवाज.....
19 मई 2026
बिजली विभाग की लापरवाही से बुजुर्ग उपभोक्ता परेशान, 16 हजार का आया गलत बिल
रायबरेली / सरेनी
सरेनी क्षेत्र के निवासी योगेश्वर की पत्नी रेखा देवी के नाम मार्च-अप्रैल माह का बिजली बिल लगभग 16,000 आने से परिवार परेशान हो गया। मामले को लेकर जब उपभोक्ता द्वारा SDO सरेनी कार्यालय में शिकायत की गई, तब विभाग की ओर से रायबरेली गोरा बाजार स्थित कार्यालय में पुरानी मीटर रीडिंग स्लिप लाने के निर्देश दिए गए।
बताया गया कि 18/05/2026 को उपभोक्ता द्वारा पुरानी एवं नई मीटर रीडिंग स्लिप विभाग में जमा कर दी गई, जिसके बाद SDO सरेनी ने 26/05/2026 तक बिल संशोधन किए जाने की बात कही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बुजुर्ग एवं असहाय उपभोक्ताओं को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गलत बिलिंग और विभागीय प्रक्रियाओं के चलते आम जनता परेशान है।
AIMA MEDIA जन जन की आवाज

355
11038 views

Comment