logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल पर दी गई प्रतिबंध राहत को 17 जून तक बढ़ा दिया:-

यह फैसला ऐसे समय आया है जब दुनिया पहले से ऊर्जा संकट, बढ़ती तेल कीमतों और वैश्विक तनावों का सामना कर रही है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के तहत (OFAC) द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, General License 13c अब 17 जून तक लागू रहेगा। यह राहत केवल उन रूसी तेल कार्गो पर लागू होगी जो 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में भेजे जा चुके थे। हालांकि अमेरिका ने साफ किया है कि यह छूट ईरान, उत्तर कोरिया, क्यूबा या रूस के नियंत्रण वाले यूक्रेनी क्षेत्रों से जुड़े किसी भी लेन-देन पर लागू नहीं होगी। विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका का यह कदम रूस को पूरी राहत देना नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति को अचानक बाधित होने से बचाने की कोशिश है। यदि समुद्र में फंसे तेल को बाजार तक पहुंचने से रोका जाता, तो दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता था, जिसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल और महंगाई पर पड़ता। इस निर्णय को वैश्विक ऊर्जा बाजार को अस्थायी स्थिरता देने और सप्लाई चेन को बनाए रखने की रणनीतिक कोशिश माना जा रहा है, जबकि रूस पर व्यापक आर्थिक दबाव जारी रहेगा।

5
167 views

Comment