जम्मू:सांबा में 66,000 KV बिजली लाइन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
जम्मू:सांबा जिले के चक मांगा रकवाल वार्ड नंबर-13 में एक व्यक्ति घर की छत के ऊपर से गुजर रही 66,000 KV हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे AIIMS विजयपुर रेफर कर दिया गया है। घायल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।