*धार जिले में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथों ट्रैप*
*धार जिले में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथों ट्रैप*
*बदनावर-धार : AIMA Media Raju Gajbhiye*
महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के पालन में आज दिनांक 18.05.2026 को लोकायुक्त पुलिस इंदौर द्वारा एक बड़ी सफलता अर्जित की गई।
*संक्षिप्त विवरण:*
आवेदक श्री दिलीप साधव पिता स्व. श्री मांगीलाल साधव, उम्र 41 वर्ष, पद प्रभारी सहायक यंत्री, जिला शिक्षा केन्द्र धार, निवासी 186 महालक्ष्मी नगर धार द्वारा पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर श्री राजेश सहाय को शिकायत की गई कि उनके विभाग में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत धार जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालय परिसरों में 122 शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 3,42,00,000/- रुपये है। उक्त निर्माण कार्यों का सुपरविजन आवेदक द्वारा किया जा रहा है।
आरोपी *श्री प्रदीप कुमार खरे पिता स्व. श्री बी.एल. खरे, उम्र 57 वर्ष, पद जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय- समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार* द्वारा उक्त निर्माणाधीन शौचालयों का कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में कुल लागत का 5 प्रतिशत अर्थात् *17,00,000/- रुपये रिश्वत* की मांग की जा रही थी।
*ट्रैप की कार्रवाई:*
शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाए जाने से आज दिनांक 18.05.2026 को ट्रैप दल का गठन किया गया। ट्रैप दल द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार खरे, जिला परियोजना समन्वयक को आवेदक से रिश्वत की प्रथम किश्त के रूप में *1,00,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों* जिला शिक्षा केन्द्र, धार स्थित कार्यालय में पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध *भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रैप दल:*
उक्त कार्यवाही कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर श्री आशीष शुक्ला, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, श्री मनीष माथुर, श्रीकष्णा अहिरवार एवं प्रभात मोरे द्वारा की गई।
*आमजन से अपील:*
लोकायुक्त संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी/कर्मचारी शासकीय कार्य करने के एवज में रिश्वत की मांग करता है तो निर्भीक होकर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत करें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
*संपर्क:*
कार्यालय - पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग
पता - मोती बंगला, एम.जी. रोड, इंदौर - 452007
*दूरभाष:* 0731-2533160, 0731-2430100
*(राजेश सहाय)*
पुलिस अधीक्षक
विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त
इंद