माँ खिमज माता के नाम भव्य भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन 30 मई को
आकोली (दलपतसिंह भायल)। निकटवर्ती डुडसी गांव में कुलदेवी माँ खिमज माता के नाम एक भव्य भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 30 मई 2026, शनिवार को रात्रि 8:00 बजे जुजारसिंहजी के निवास स्थान, डुडसी में आयोजित होगा।
भजन संध्या में सुप्रसिद्ध युवा कलाकार प्रवीण गोस्वामी लेटा एंड पार्टी द्वारा भक्तिमय एवं आकर्षक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जो भक्ति रस में सराबोर होकर माँ खिमज माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक भरतसिंह, लालसिंह एवं राजुसिंह सुपुत्र जुजारसिंहजी सोलंकी, डुडसी हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या एवं महाप्रसादी में भाग लेने की अपील की है।
कार्यक्रम में भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है।