अमेरिका में गौतम अडाणी को बड़ी कानूनी राहत
अमेरिका: अमेरिकी न्याय विभाग ने उद्योगपति गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ लगे सभी आपराधिक आरोप वापस ले लिए हैं। इसके साथ ही न्यूयॉर्क में चल रहा रिश्वत और धोखाधड़ी से जुड़ा मामला पूरी तरह बंद हो गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर 2024 में भारतीय अधिकारियों को लगभग 265 मिलियन डॉलर की कथित रिश्वत देने के आरोप लगाए गए थे, लेकिन अभियोजन पक्ष पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर पाया। इस फैसले के बाद अडाणी समूह को बड़ी कानूनी राहत मिली है और कारोबारी जगत में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।