नई दिल्ली: आईटी नियम 2021 में संशोधन, सोशल मीडिया पर सख्ती
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियम 2021 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती बढ़ा दी है। इस बदलाव में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, यूट्यूब सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को यूजर डेटा सुरक्षा और कंटेंट मॉनिटरिंग के कड़े प्रावधानों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है।
नए नियमों के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले न्यूज कंटेंट की निगरानी भी करनी होगी। यह कदम डिजिटल स्पेस में गलत सूचना और अवैध सामग्री को रोकने के लिए उठाया गया है। केंद्र सरकार इस संशोधन को डिजिटल सुरक्षा और यूजर प्राइवेसी बढ़ाने के लिए आवश्यक मान रही है।