शाहजहांपुर: महंगाई और गैस के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
शाहजहांपुर: बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने खाली गैस सिलेंडर और थालियां बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से महंगाई पर तुरंत नियंत्रण की मांग की और जनता को जवाब देने को कहा। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई।