कलायत: दो सगी बहनों की कपिल मुनि मंदिर सरोवर में मौत
कलायत: प्राचीन कपिल मुनि मंदिर के सरोवर में दो सगी बहनों ने कूदकर जान दे दी। मंदिर के पुजारी संजय गौतम ने सीसीटीवी फुटेज में लड़कियों को सरोवर की तरफ दौड़ते हुए देखा।
लड़कियों को काफी देर बाद अचेत अवस्था में पाया गया और उन्हें जिला अस्पताल में रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच जारी है।