logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी में पारिवारिक विवाद पहुंचा थाने, बेटे-बहू समेत पत्नी पर FIR दर्ज

वाराणसी- सिगरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक बुजुर्ग पिता ने अपने ही बेटे, बहू और पत्नी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

काजीपुरा खुर्द चेतगंज निवासी राजकुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद के दौरान उनके बेटे अनुप कुमार विश्वकर्मा, पत्नी उषा रानी देवी और बहू अनीता विश्वकर्मा ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार घटना 18 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। आरोप है कि विवाद के दौरान मोबाइल फोन छीनकर पटक दिया गया और मारपीट में उन्हें चोटें आईं। शिकायत में यह भी कहा गया कि जेब से गिरे 200 रुपये भी वापस नहीं किए गए।

मामले में भरण-पोषण को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बताया गया कि माता-पिता भरण-पोषण अधिकरण वाराणसी ने 24 मार्च 2026 को आदेश जारी किया था, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा था, जिससे परिवार में तनाव बना हुआ था।

सिगरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

29
1538 views

Comment