logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिशा शर्मा मौत मामला: CCTV वीडियो से बढ़ा Suspense, परिवार ने AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम और CBI जांच की उठाई मांग

भोपाल में दिशा शर्मा की रहस्यमयी मौत का मामला अब और भी उलझता जा रहा है। सोमवार को घटना की रात के दो CCTV वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वायरल फुटेज में एक वीडियो में दिशा शर्मा सीढ़ियों से छत की ओर जाती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में करीब एक घंटे बाद तीन लोग उनका शव नीचे लाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, शव को नीचे लाने वालों में दिशा के पति समर्थ सिंह, उनका मौसेरा भाई और एक नौकर शामिल थे। इस दौरान परिवार की सदस्य गिरिबाला सिंह भी मौके पर मौजूद थीं और वीडियो में सामान्य दिखाई दे रही हैं। हालांकि CCTV फुटेज में दिख रही तारीख और समय ने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। घटना 12 मई की रात करीब 10:20 बजे की बताई जा रही है, लेकिन कैमरे में 10 मई रात करीब 8 बजे का समय रिकॉर्ड हुआ है। अब यह टाइमिंग में गड़बड़ी भी जांच का अहम हिस्सा बन चुकी है।

इस बीच दिशा शर्मा के परिवार ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई और कई महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज किया गया। इसी वजह से उन्होंने दिल्ली स्थित AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

मामले को लेकर अब विरोध प्रदर्शन भोपाल से दिल्ली तक पहुंच चुका है। परिवार, दोस्तों और समर्थकों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर मामले की CBI जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही और कई पहलुओं को दबाने की कोशिश की जा रही है।

दिशा के दोस्तों ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद उन्हें उनके परिवार और करीबी लोगों से धीरे-धीरे अलग-थलग कर दिया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

5
1499 views

Comment