logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड में JJS अध्यक्ष मेसू कुमार मंडल गिरफ्तार

झारखंड: जनता जागरुकता संघ (JJS) के अध्यक्ष मेसू कुमार मंडल को प्रशासन की टीम ने गिरिडीह में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और उनके समर्थकों में भारी नाराज़गी देखी गई।

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन काफी समय से मेसू कुमार मंडल पर नजर रखे हुए था। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। समर्थकों का कहना है कि यह कार्रवाई गलत है, जबकि प्रशासन मामले की जांच में व्यस्त है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।

7
117 views

Comment