logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची: वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा लोक भवन में स्थापित होगी

चक्रधरपुर/मनोहरपुर: चुआड़ विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा अब लोक भवन, रांची में स्थापित की जाएगी। इस घोषणा के बाद झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के कुड़मी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे गौरव और सम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक फैसला बताया है।

प्रतिमा स्थापना को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और समाज के प्रतिनिधियों ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के प्रति आभार जताया है। उनका कहना है कि यह निर्णय स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीद रघुनाथ महतो और कुड़मी समाज के योगदान को नई पहचान देगा। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो के नेतृत्व में प्रतिमा राज्यपाल को भेंट की गई थी।

झारखंड आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशि भूषण महतो, सचिव मनसा बंश्रीआर, ओड़िशा कुड़मी समाज के अध्यक्ष हरीश महंता, उपाध्यक्ष पोदमो महंता तथा बंगाल कुड़मी समाज के विश्वजीत महतो समेत कई सामाजिक प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया है। समाज के लोगों ने कहा कि वीर शहीद रघुनाथ महतो ने चुआड़ विद्रोह के माध्यम से अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष की अलख जगाई थी।

9
344 views

Comment