logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लालगंज में AES जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लालगंज (वैशाली) : बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के कारण बच्चों में 'एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम' (AES) के संभावित खतरे को देखते हुए जहानाबाद में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को इस बीमारी के लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति सचेत करना था।

प्रधान जिला जज वैशाली हर्षित सिंह और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार की सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकार मित्र संतोष कुमार और चंद्रशेखर कुमार ने संयुक्त रूप से इसका संचालन किया। कार्यक्रम में इंसेफ्लाइटिस के लक्षणों, जैसे बच्चे में अचानक तेज बुखार, हाथ-पैर में अकड़न, शरीर का कांपना, चकत्ते, और स्थिति बिगड़ने पर बेहोशी आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बच्चों को धूप से बचाने, अधिक पानी पिलाने, रात में भूखे न सोने देने, भरपेट भोजन करवाने और ताजा फलों के सेवन की सलाह दी गई। साथ ही बुखार होने पर तुरंत दवा लेने और चिकित्सक से संपर्क करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय समाजसेवी सुरेन्द्र पासवान, बटेश्वर सहनी, सुरेश सिंह, हरिन्द्र सहनी, शिवकुमार सहनी, श्रीनाथ सहनी, कमल पासवान, बिट्टू पासवान, जितेंद्र सहनी, राजकुमार सहनी आदि उपस्थित थे।

4
201 views

Comment