logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरई में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

सरई में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

सरई, सिंगरौली। नगर परिषद सरई के कोनी प्लांट टोला में सोमवार को हुए हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय प्रमोद कुमार जायसवाल पिता संतोष उर्फ मंगल जायसवाल और 10 वर्षीय बलराम जायसवाल पिता राधेश्याम जायसवाल सोमवार दोपहर तालाब के किनारे खेल रहे थे। खेल-खेल में दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों की चीख-पुकार सुनी और बचाने के लिए तालाब में छलांग लगाई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

गांव में मातम का माहौल
घटना की खबर फैलते ही कोनी प्लांट टोला में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। माता-पिता बदहवास हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्रशासन ने जताया दुख
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद सरई के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अभिभावकों से अपील
नगर परिषद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभिभावकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में तालाब, नदी और जलाशयों के आसपास बच्चों को अकेले न जाने दें। अक्सर फिसलन या गहराई का अंदाजा न होने से ऐसे हादसे हो जाते हैं।

सतर्कता जरूरी
मानसून के दौरान जिले के कई तालाब-डैम लबालब हैं। पुलिस-प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि बच्चों पर नजर रखें और जलस्रोतों के पास जाने से रोकें ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

_रिपोर्ट: मनीष तिवारी, जिला ब्यूरो, दैनिक जनसंपर्क भारत_

#Singrauli #Sarai #AccidentNews #MPNews #Drowning #BreakingNews #ChildSafety

0
0 views

Comment