सुलतानपुर: शिक्षक राजेश गौतम पर मुकदमा वापस लेने की मांग
सुलतानपुर: मोस्ट कल्याण संस्थान एवं सोम्स शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव ने शिक्षक राजेश गौतम पर दर्ज मुकदमा फर्जी बताते हुए उसे तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की। ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित कर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर के शिक्षक राजेश गौतम को पूर्व नियोजित षड्यंत्र और बदले की भावना से झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। यह कार्रवाई 26 जनवरी 2026 को शिक्षक द्वारा बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले क्लर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद हुई। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच, मुकदमा वापस लेने, दोषी पुलिस कर्मियों के बर्खास्तगी सहित विधिक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रशासनिक कदम उठाने पर भी जोर दिया।