logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रेटर नोएडा : पंचायत ने शादी समारोहों में डीजे और फिजूलखर्ची पर प्रतिबंध लगाया

ग्रेटर नोएडा : मुर्शदपुर गांव की पंचायत ने शादी समारोहों और अन्य सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। पंचायत ने शादी समारोहों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे अब किसी भी बारात में डीजे नहीं बजाया जाएगा। साथ ही भात कार्यक्रम में अधिक लोगों को शामिल करने पर भी रोक लगाई गई है।

इसके अलावा, रिसेप्शन और शादी समारोहों में खुले में शराब परोसने के लिए टेंट लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। पंचायत के सदस्यों ने बढ़ती फिजूलखर्ची, शोर-शराबा और सामाजिक अव्यवस्था को देखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। इस फैसले का उद्देश्य गांव में सामाजिक शांति और अनुशासन बनाए रखना बताया गया है।

5
741 views

Comment