logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी: जेठ मास के तीसरे मंगलवार पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित

जेठ मास के तीसरे मंगलवार पर हुआ शरबत वितरण, भक्तों ने लिया सेवा भाव का लाभ
अमेठी।
जेठ मास के तीसरे मंगलवार के पावन अवसर पर माधौपुर स्थित गढ़ा माफ़ी मोड़ पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य समाजसेवी मोनू शुक्ला जी की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों, भक्तों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस शरबत वितरण कार्यक्रम को सेवा, सहयोग और जनकल्याण का प्रतीक बताया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा गया कि
जेठ मास के तीसरे मंगलवार को सभी भक्तों पर बजरंगबली की कृपा बनी रहे।
इस अवसर पर मोनू शुक्ला, राहुल शुक्ला, अंकित शुक्ला, विकास शुक्ला, गोलू मिश्रा, दरोगा शुक्ला, धवन शुक्ला एवं शुभम तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

8
1161 views

Comment