हुसैनाबाद में 42 से 44 डिग्री तक गर्मी का अनुमान
हुसैनाबाद, पलामू, झारखंड : मौसम विभाग ने हुसैनाबाद में अत्यधिक गर्म और शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। दिन का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे दोपहर में लू जैसे हालात बन सकते हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसमें घर से निकलते समय पूरा शरीर ढंक कर निकलना, पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस या नींबू पानी पीते रहना और दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचना शामिल है।