अमेठी: जेठ मास के तीसरे मंगलवार को शरबत वितरण कार्यक्रम
अमेठी: जेठ मास के तीसरे मंगलवार के पावन अवसर पर माधौपुर स्थित गढ़ा माफी मोड़ पर शरबत वितरण किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी मोनू शुक्ला की ओर से आयोजित किया गया था। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में सहभागिता करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भीषण गर्मी के बीच शरबत वितरण सेवा को जनकल्याण और सेवा भाव का प्रतीक बताया। इस अवसर पर सभी भक्तों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं कि जेठ मास के तीसरे मंगलवार को सभी भक्तों पर बजरंगबली की कृपा बनी रहे। कार्यक्रम में मोनू शुक्ला, राहुल शुक्ला, अंकित शुक्ला, विकास शुक्ला, गोलू मिश्रा, दरोगा शुक्ला, धवन शुक्ला और शुभम तिवारी उपस्थित थे।