झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू
रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 18 से 19 जून 2026 तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं। परीक्षा 5 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न राजकीय, गैर-राजकीय और PPP मोड पर संचालित पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश मिलेगा। विशेष रूप से Mechanical Engineering (Tool & Die) पाठ्यक्रम के लिए भी प्रवेश उपलब्ध होगा। परीक्षा केंद्र रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो एवं पलामू जिला मुख्यालयों में होंगे।