एटा: अलीगंज तिराहे पर जेबकतरे का आतंक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
एटा: कोतवाली नगर के अलीगंज तिराहे पर जेब कतरे का आतंक बरकरार है। अलीगंज चुंगी पर एक व्यक्ति की जेब काटते हुए जेबकतरे को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान पास में खड़ी ट्रैफिक पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया।
शहर के हिंदू नगर की महिलाओं और बच्चों ने जेब कतरे को छुड़ाने के लिए पुलिस से धक्का-मुक्की की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर क्राइम अजब सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नशे की हालत में था और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।