एटा: यातायात नियम उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई
एटा: एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1293 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 369 वाहनों के चालान कर 72,500 रुपए शमन शुल्क वसूला गया।
साथ ही ऑपरेशन "कार बार" के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और कार के अंदर/बोनट पर शराब पीने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 126 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की। यह कार्रवाई विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे थाना को0 नगर, देहात, बागवाला, मिरहची, मलावन, जलेसर, सकरौली, अवागढ़, निधौली कलां, अलीगंज, जैथरा, नयागांव, राजा का रामपुर और सकीट में की गई।
जानकारी देते हुए पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों, कार के अंदर/बोनट पर शराब न पिएं और शराब पीकर वाहन न चलाएं। साथ ही यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों में अवैध मोडिफिकेशन जैसे मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें, क्योंकि ये ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं और आमजन को असुविधा पहुंचाते हैं। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।