logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंडदेहरादून डीएम सविन बंसल का 'जन दर्शन': फरियादियों के लिए बना 'संकटमोचक', एक ही छत के नीचे 300+ शिकायतों का समाधान!

उत्तराखंडदेहरादून
डीएम सविन बंसल का 'जन दर्शन': फरियादियों के लिए बना 'संकटमोचक', एक ही छत के नीचे 300+ शिकायतों का समाधान!
देहरादून (18 मई 2026): सोमवार को कलेक्ट्रेट का ऋषिपर्णा सभागार एक बार फिर आमजन की उम्मीदों का केंद्र बना। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित 'जन दर्शन' कार्यक्रम में 300 से अधिक मामले पहुंचे, जिनमें डीएम ने न केवल फरियाद सुनी, बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को सख्त लहजे में समाधान के निर्देश दिए
मार्मिक मामला: घर से निकाले गए बुजुर्ग को मिला सहारा
शिवपुरी प्रेमनगर निवासी एक बुजुर्ग पिता ने जब अपने ही बेटे-बहू द्वारा घर से निकालने और धमकी देने की दास्तां सुनाई, तो डीएम भावुक हो उठे उन्होंने तुरंत भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज करने और त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी किए
महिलाओं और विधवाओं की मदद को बढ़ाया हाथ
कुर्की का डर हुआ दूर: मशीन खरीदी के ऋण पर सब्सिडी न मिलने और कुर्की का नोटिस मिलने से परेशान महिला की शिकायत पर डीएम ने तत्काल जांच के आदेश दिए
ई-रिक्शा ऋण से राहत: पति के निधन के बाद ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा सुमन पाल की मदद के लिए रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत की गई
राशन कार्ड का समाधान: तलाकशुदा ममता रानी, जिनके पास घर के कागजात नहीं थे, उनकी पुकार पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) से 2 दिन में रिपोर्ट मांगी हैं
स्कूलों की मनमानी और अतिक्रमण पर सख्ती
स्कूल के खिलाफ जांच: बच्चों का उत्पीड़न करने, एकमुश्त फीस मांगने और टीसी न देने के आरोप में सैमसै पब्लिक स्कूल के खिलाफ मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए
किसानों को राहत: फतेहपुर ग्रांट में सिंचाई गूल पर अवैध कब्जे से परेशान किसानों के लिए डीएम ने सिंचाई विभाग से 23 मई तक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है

38
4262 views

Comment