logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कनपरी में मानक विपरीत वॉटर कूलर लगाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश सचिव इबरार की कार्यशैली पर उठे सवाल।

पीलीभीत जनपद के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कनपरी में जानकी नाथ बाबा इंटरप्राइजेज नाम से संचालित कथित फर्जी फर्म पर मानकों के विपरीत वॉटर कूलर की बोरिंग महज कुछ घण्टो में लगाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर कराई जा रही बोरिंग में घटिया किस्म का सामान इस्तेमाल किया गया, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को लेकर विरोध किया तो फर्म संचालक शेरबहादुर से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि शेरबहादुर ने ग्रामीणों से कहा, जिसे जो करना है कर ले, इसी प्रकार का सामान लगाऊंगा। इस बयान के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।गांव के लोगों का आरोप है कि जानकी नाथ बाबा इंटरप्राइजेज केवल कागजों में संचालित फर्म है, जबकि धरातल पर इसका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर फर्म के दस्तावेज, कार्य गुणवत्ता और भुगतान प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं क्षेत्र में इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि शोसल मीडिया में चर्चित फर्जी फर्म को सम्बंधित द्वारा लगातार सरकारी कार्यों में सेंध लगाने का कार्य प्रगति पर नजर आ रहा है जब कि उच्च अधिकारियों को इस फर्म की शिकायत की गई है फिर भी सचिव इबरार द्वारा बड़ा घपला करने की भिराक में फर्जी फर्म से लगातार सरकारी कार्यों को मानक विपरीत परिस्थितियों में कराया जा रहा है।

159
3545 views

Comment