logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद नगर निगम की बड़ी पहल,किराए पर ई-स्कूटी चलवाएगा नगर निगम।निगम का फैसला प्रदूषण और पर्यावरण के संरक्षण में बड़ा कदम होगा।

मुरादाबाद नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और ईंधन की बचत के लिए 15 जून 2026 से किराये पर इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-स्कूटी) सेवा शुरू की जा रही है। मुरादाबाद नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है।

इन ई-स्कूटर्स को चलाने के लिए किसी भी तरह के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) की जरूरत नहीं होगी।सुरक्षा के लिहाज से ई-स्कूटी की अधिकतम गति 35 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।सत्यापन और केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपयोगकर्ता चार्जर के साथ इसे अपने घर भी ले जा सकेंगे। ई-स्कूटी का प्रतिदिन का किराया 100 रुपये रहेगा। इसी अभियान के तहत पहले से चल रही ई-साइकिलों का मासिक किराया भी 1,000 रुपये से घटाकर 599 रुपये कर दिया गया है।

यह सेवा मुरादाबाद स्मार्ट सिटी के 12 किलोमीटर के दायरे में ही काम करेगी।कांठ रोड पर अगवानपुर फ्लाईओवर से 100 मीटर पहले, दिल्ली रोड पर गागन पुल और रामपुर रोड पर पीतल बस्ती द्वार तक इसकी सीमा होगी।संभल रोड और पुराना शहर क्षेत्र फिलहाल इस सेवा में शामिल नहीं हैं।तकनीकी सुरक्षा के लिए इसमें जियो-फेंसिंग (GPS) का उपयोग किया गया है, जिससे तय सीमा से बाहर जाते ही वाहन काम करना बंद कर देगा। ई-स्कूटी का संचालन सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ही किया जा सकेगा।

बुकिंग और पंजीकरण की आसान प्रक्रिया से शहर के 20 प्रमुख स्टैंड्स पर कुल 20 आधुनिक ई-स्कूटर्स के साथ पहले चरण की शुरुआत हो रही है। बुकिंग करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।
मोबाइल में 'चार्टर बाइक ऐप' (Chartered Bike App) डाउनलोड करना होगा।नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी (OTP) सत्यापित करना होगा।आधार कार्ड के जरिए केवाईसी (KYC) वेरिफिकेशन पूरा करें।स्टैंड पर लगे क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करते ही स्कूटर का डिजिटल लॉक खुल जाएगा।यूजर एक स्टैंड से स्कूटर लेकर अपनी यात्रा खत्म होने पर उसे दूसरे स्टैंड पर भी छोड़ सकते हैं।

1
319 views

Comment